शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

नगर पालिका शिवपुरी में एड्स जागरूकता अभियान की बैठक आयोजित : 02 सितम्बर 2025/ जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन अभियान

शिवपुरी | 03-Sep-2025 10:57 PM | 132 |
शिवपुरी
02 सितम्बर 2025/ जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन अभियान

शिवपुरी, 02 सितम्बर 2025/ जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका शिवपुरी में गत दिवस एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एड्स जागरूकता अभियान काउंसलर सादिक खान अपने सहयोगी दल के साथ उपस्थित हुए और नगर पालिका कर्मचारियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोग की रोकथाम एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से अपील की कि वे आमजन को भी जागरूक करने में सहयोग करें।
इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद शिवपुरी की अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी और सजगता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे जन-जन तक जागरूकता संदेश पहुंचाएं। बैठक में एसटीआई काउंसलर राजकुमार माथुर, नीरज जाट तथा अर्जुन बघेल भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.