शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

बीटीपी विद्यालय में एचआईवी-एड्स एवं हेपेटाइटिस-बी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : एचआईवी-एड्स एवं हेपेटाइटिस-बी पर जागरूकता

शिवपुरी | 15-Sep-2025 07:16 AM | 132 |
शिवपुरी
एचआईवी-एड्स एवं हेपेटाइटिस-बी पर जागरूकता

बीटीपी विद्यालय में एचआईवी-एड्स एवं हेपेटाइटिस-बी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी, 14 सितम्बर 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में गत दिवस बीटीपी स्कूल शिवपुरी में एचआईवी-एड्स सघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.एल. यादव एवं नोडल अधिकारी प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स के फैलने के कारण, उसके बचाव के उपाय तथा हेपेटाइटिस-बी की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
डॉ. बी.एल. यादव ने विद्यार्थियों को एचआईवी अध्यादेश 2017 की प्रमुख जानकारियां सरल भाषा में समझाई। इसी क्रम में आईसीटीसी काउंसलर सादिक खान ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1097 के उपयोग के महत्व को साझा किया। ब्रजेश कुशवाहा (एलटी) ने एचआईवी टेस्ट की प्रक्रिया एवं महत्व पर जानकारी दी, वहीं टीआई प्रोग्राम मैनेजर जगन्नाथ कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अभियान के अंत में विद्यार्थियों को प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बीटीपी स्कूल के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकगण ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अन्य खबरें

Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट : Infinite Academy

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में मैथिल ब्राह्मण समाज : 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी में संदिग्ध मौतें सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएंगी : सच सामने कब आएगा?

शिवपुरी न्यूज़

सत्ता की छाया में लूटी गई चंगेज पहाड़िया : करैरा की चंगेज पहाड़िया पर अवैध खनन

शिवपुरी न्यूज़

11 केवी लाइन बंद का झूठा दावा, पुलिस की धमकी और जबरन मजदूरी : होमगार्ड कॉस्टेबल की लापरवाही से मजदूर की मौत

शिवपुरी न्यूज़

सामाजिक तरक्की के लिए बाल विवाह का अंत जरूरी : यह सिर्फ अभियान नहीं, बाल विवाह के अंत का शंखनाद है

शिवपुरी न्यूज़

माधव नगर में इनोवेटिव स्कूल के सामने गली अतिक्रमण और गंदगी से बेहाल : निर्माण का मलबा सड़क पर फेंककर नालियाँ बंद; वाहन–हाथ ठेले खड़े कर गली बाधित

शिवपुरी न्यूज़

मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस हो रही शिक्षकों के लिए नुकसानदायक : मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद स्कूल जल्दी पहुंचकर हाजिरी लगाने निकले दो शिक्षक हुएजी हादसे का शिकार

शिवपुरी न्यूज़

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का पुतला दहन, बयान पर बवाल : वार्ड पार्षद के पारिवारिक मुद्दे पर नगर पालिका अध्यक्ष की टिप्पणी से भड़के पार्षद व नागरिक, माधव चौक पर हुआ पुतला दहन

शिवपुरी न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.