रायपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायपुर
🚨 Breaking News | रायपुर

रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का उद्घाटन : PM मोदी को दी गई ऐतिहासिक जानकारियाँ

रायपुर | 02-Nov-2025 10:36 AM | 244 |
रायपुर
PM मोदी को दी गई ऐतिहासिक जानकारियाँ

रायपुर। आज रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दीर्घाओं एवं स्मारक क्षेत्र का विस्तृत अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मोदी को आदिवासी बलिदानों, पराक्रम और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली स्वतंत्रता संघर्ष की अनकही कहानियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 50 मिनट तक चले इस विशेष संवाद में छत्तीसगढ़ की 12वीं क्रांति और 2वें सत्याग्रह सहित आदिवासी समाज के योगदान को आधुनिक तकनीक आधारित डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। यह संग्रहालय पिछले 18 महीनों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिसमें जनजातीय नायकों की शौर्य गाथाओं को संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है।

संग्रहालय से जुड़े अधिकारियों ने इसे अपने जीवन का “सम्मान और सौभाग्य” करार देते हुए कहा कि यह क्षण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी को इस विरासत के बारे में बताना एक सपना साकार होने जैसा है।”

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.