रायपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायपुर
🚨 Breaking News | रायपुर

बलौदाबाजार : भाटापारा पुलिस का "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" सफल, 12 दिनों में बड़ी कार्रवाई

रायपुर | 19-Nov-2025 11:10 PM | 244 |
रायपुर
भाटापारा पुलिस का "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" सफल, 12 दिनों में बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संचालित "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" लगातार सफल साबित हो रहा है। 06 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने विभिन्न स्तरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया है।

इस अभियान के लिए सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमों का अलग-अलग नामांकन किया गया था।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभियान की प्रमुख कार्यवाहियां इस प्रकार रहीं—

🔹 प्रमुख कार्रवाईयां

  1. अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
    अवैध शराब बिक्री, चखना सेंटर संचालन और सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर 184 आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

  2. यातायात उल्लंघन पर सख्ती
    यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 647 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

  3. शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई
    कुल 197 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

  4. 211 संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग
    पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों से कुल 211 संदिग्ध लोगों की जांच की।

  5. 133 निगरानी बदमाशों की घर जाकर जांच
    सूचीबद्ध गुंडा- बदमाशों का पुलिस ने घर जाकर सत्यापन किया।

  6. 104 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच
    अपराध में संभावित उपयोग की आशंका पर 104 मोबाइल नंबरों व मोबाइलों की चेकिंग की गई।

  7. 18 जमानत पर छूटे आरोपियों की निगरानी
    पुलिस टीम ने जमानत पर बाहर आए आरोपियों की जांच की।

  8. 22 जिलाबदर आरोपियों पर दबिश
    पुलिस ने जिलाबदर बदमाशों के घरों पर छापा मारकर जांच की—सभी आरोपी जिले से बाहर पाए गए।

  9. 68 नशेड़ी व्यक्तियों की धरपकड़
    सुनसान क्षेत्रों व खुले मैदानों में दबिश देकर 68 नशेड़ी गिरफ्तार किए गए।

  10. 634 व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए
    अभियान की गहनता बढ़ाते हुए पुलिस ने 634 व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड किए।

  11. 450 खतरनाक लोहे के चूड़ा/कड़ा जब्त
    अड्डेबाजी व छपरी गतिविधियों में शामिल युवकों से पुलिस ने 450 धारदार लोहे के कड़े व चूड़ा जब्त किए और कड़ी चेतावनी जारी की।

  12. 77 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय
    अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल 77 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गईं।

अन्य खबरें

पहनाई चप्पलों की माला, कान पकड़कर बोला : बहन माफ करो

रायपुर न्यूज़

अमित बघेल के विवाद के बीच सामने आई सच्चाई : छत्तीसगढ़ महतारी की पहली प्रतिमा अग्रवाल समाज ने स्थापित की थी

रायपुर न्यूज़

रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा फैसला : मेकाहारा–DKS में बड़े सुधार, मेडिकल कॉलेज में नए कोर्स मंजूर

रायपुर न्यूज़

छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग : अमित जोगी ने निदेशक को भेजा पत्र

रायपुर न्यूज़

वीरेंद्र तोमर ने उगले कई राज : मर्डर, अपहरण से लेकर सूदखोरी तक अवैध साम्राज्य का पर्दाफाश

रायपुर न्यूज़

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल की तलाश तेज : पुलिस की आधी रात दबिश

रायपुर न्यूज़

अडानी कोल माइंस के खिलाफ रायगढ़ में जोरदार प्रदर्शन : कांग्रेस ने दिया समर्थन

रायपुर न्यूज़

वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी : सियासत या न्याय की जीत? रायपुर में नया विवाद

रायपुर न्यूज़

PHM News के छत्तीसगढ़ हेड अर्जुन मिश्रा : ने अश्विनी सर को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: अटल जी को नमन : प्रदेश ने पूरे किए गौरवपूर्ण 25 वर्ष

रायपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.