रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

रायबरेली में होली और रमजान से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च : एसपी रवि कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान

रायबरेली | 03-Mar-2026 07:52 AM | 274 |
रायबरेली
एसपी रवि कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान

रायबरेली में होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट। एसपी रवि कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील।

रायबरेली। आगामी होली पर्व और रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायबरेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी सलोन श्री यादवेन्द्र बहादुर पाल के साथ थाना सलोन क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं रेलवे स्टेशन के आसपास भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से बातचीत कर आपसी भाईचारा, शांति और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें।

प्रशासन द्वारा त्योहारों को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्हा द्वारा थाना डलमऊ, थाना गदागंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी पुलिस बल के साथ पैदल रूट मार्च किया गया। अधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

रायबरेली पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के साथ मनाया जाए।

अन्य खबरें

गेगासो गंगा पुल 20 जून तक बंद, सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित : सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित

रायबरेली न्यूज़

बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन : हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासा : बच्चा चोरी व बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव

रायबरेली न्यूज़

लालगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन : मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रायबरेली न्यूज़

गौ संरक्षण को लेकर लालगंज में ज्ञापन : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

रायबरेली न्यूज़

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत : निस गर पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में नई DM सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला कार्यभार, जनहित को दी प्राथमिकता : जनहित को दी प्राथमिकता

रायबरेली न्यूज़

सरेनी में तेज रफ्तार का कहर : 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली न्यूज़

तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रायबरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.