रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

रायबरेली में अधिकारियों की लापरवाही उजागर : मंत्री राकेश सचान ने किया रियल्टी चेक

रायबरेली | 24-Sep-2025 12:38 AM | 11 |
रायबरेली
मंत्री राकेश सचान ने किया रियल्टी चेक

जिले में अधिकारियों द्वारा सीयूजी नंबर पर फोन न उठाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने खुद पत्रकारों के सामने रियल्टी चेक किया। दरअसल, हाल ही में शिवपाल यादव का फोन जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा न उठाने का मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इसी संदर्भ में मंत्री राकेश सचान रायबरेली पहुंचे और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस पूरे प्रकरण की हकीकत जांचने का निर्णय लिया। उन्होंने सबसे पहले जिले के डीएफओ को उनके सीयूजी नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सीडीओ अर्पित उपाध्याय को फोन किया, मगर कॉल रिसीव करने के बजाय किसी और ने फोन उठाया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह बेहद गंभीर लापरवाही है।

राकेश सचान ने कहा कि अधिकारियों को अपने सीयूजी नंबर पर उपलब्ध रहना चाहिए क्योंकि यही व्यवस्था शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद सुनिश्चित करने के लिए की गई है। लेकिन रायबरेली में कई अधिकारी इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही ताकि इस पर ठोस कार्रवाई हो सके।

इस घटनाक्रम के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि शासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं।

अन्य खबरें

गेगासो गंगा पुल 20 जून तक बंद, सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित : सभी वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन प्रतिबंधित

रायबरेली न्यूज़

बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन : हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासा : बच्चा चोरी व बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप : फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव

रायबरेली न्यूज़

लालगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन : मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रायबरेली न्यूज़

गौ संरक्षण को लेकर लालगंज में ज्ञापन : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

रायबरेली न्यूज़

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत : निस गर पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में नई DM सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला कार्यभार, जनहित को दी प्राथमिकता : जनहित को दी प्राथमिकता

रायबरेली न्यूज़

सरेनी में तेज रफ्तार का कहर : 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली न्यूज़

तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई : डीएम-एसपी की मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रायबरेली न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.