शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
रायबरेली न्यूज़

रायबरेली में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव

फायरिंग में तीन घायल, गांव में तनाव
raebareli-news

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के कल्लू का पुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। घटना में तीन लोग गोली लगने से घायल हुए, जबकि एक अन्य व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जनपद रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्लू का पुरवा गांव में पुराने रास्ते के विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए।

फायरिंग और मारपीट की इस घटना में रामचंद्र, प्रमोद और मनोज गोली लगने से घायल हो गए, जबकि शिव प्रकाश मारपीट में घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की तथा पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

सीएचसी लालगंज के चिकित्सक डॉ. सत्यजीत ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज