रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत : निस गर पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

रायबरेली | 23-Apr-2026 05:49 PM | 274 |
रायबरेली
निस गर  पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

*गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन किशोरों की डूबने से मौत*

निसगर घाट पर नहाने गए थे चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

अजीत यादव पहल टुडे 

रायबरेली, सरेनी। थाना क्षेत्र के निसगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रानी खेड़ा गांव के चार किशोर अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आए थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे।

इस घटना में तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को गंभीर हालत में बाहर निकालकर इलाज के लिए पहले सरेनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान सतेंद्र राजपूत पुत्र देशराज, हरिओम  राजपूत और हरिशंकर राजपूत पुत्र बाबू शंकर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

मौके पर सीओ सिटी लालगंज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.