महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

ठूठीबारी में गोवंशीय तस्करी का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल : हादसे में वाहन में लदे चार गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई,

महराजगंज | 22-Jan-2026 11:04 PM | 234 |
महराजगंज
हादसे में वाहन में लदे चार गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई,

 

महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में बीते मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप पलट गई जिसे छोड़कर फरार हुए तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरगदवा पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ठूठीबारी क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और भागने लगा। पीछा करने के दौरान तेज रफ्तार के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में लदे चार गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य पशुओं को पुलिस ने जीवित बरामद किया। घटना के बाद वाहन सवार तस्कर मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में बुधवार की रात करीब 7.50 बजे पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर चकरार महावनाला पुलिया के पास से रामनयन यादव निवासी शिवपुरी टोला, श्रीनगर थाना परसामलिक तथा सराकत निवासी फटकदौना खास, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे जयप्रकाश राम निवासी ग्राम बैरी स्थान, थाना पीपरासी, जनपद पश्चिमी चंपारण (बिहार), हाल मुकाम ग्राम बहिरी स्थाना, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर को श्मशानघाट चकरार रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों आरोपितों ने गोवंशीय तस्करी में संलिप्तता की बात स्वीकार की है।बरगदवां  थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई में बरगदवा पुलिस के साथ एसओजी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह तथा स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में गो-तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.