शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 17 पीटीआई शिक्षकों और 26 खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रमाण पत्र और शील्ड पाकर सभी खिलाड़ियों के चेहरे खिले

प्रमाण पत्र और शील्ड पाकर सभी खिलाड़ियों के चेहरे खिले
maharajganj-news-in-hindi

महराजगंज - राष्ट्रीय खेल दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंडिपेंडेंट स्कूल्स' अलायन्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। संगठन के संरक्षक सीजे. थॉमस ने खेलों से मिलने वाले अनुशासन और आत्मविश्वास पर प्रकाश डाला।

26 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

समारोह में 26 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें सांची अग्रवाल, शिवांगी चौहान, अजय भारती, अफजल अली समेत कई युवा खिलाड़ी शामिल रहे। साथ ही 17 पीटीआई शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें संत कुमार वर्मा, अतुल मणि त्रिपाठी, गुफरान जैसे अनुभवी शिक्षकों को इस सम्मान से नवाजा गया। महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि संगठन शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व दे रहा है। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह और जिला सूचना अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जीवेश मिश्रा ने किया।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप