महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला हत्या कर शव फेंकने की आशंका : पुलिस टीम जांच में जुटी

महराजगंज | 26-Aug-2025 07:24 AM | 234 |
महराजगंज
पुलिस टीम जांच में जुटी

महराजगंज- जिले के खुशहाल नगर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष  है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिने पर वार से युवक की मौत हुई है। मृतक की जेब से केवल एक टूटी चिलम और दस रुपए का नोट बरामद हुआ है। न तो कोई मोबाइल फोन मिला और न ही कोई पहचान पत्र। इससे स्पष्ट है कि हत्यारों ने सभी सबूत मिटाने का प्रयास किया है।स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है। जांच को भटकाने के लिए शव को खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे फेंका गया है। घुघली थाने के प्रभारी कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

पुलिस टीम बिहार के बगहा और नरकटियागंज तक पहुंच गई है। आस पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस गैंगवार, निजी रंजिश और संगठित गिरोह के कोण से मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.