शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

सुधारस गौतम (अभिषेक गौतम) का सीआरपीएफ में चयन,जिगिनीहवां गांव में खुशी की लहर साधारण किसान परिवार के बेटे ने सीमित संसाधनों में पाई बड़ी सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

साधारण किसान परिवार के बेटे ने सीमित संसाधनों में पाई बड़ी सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज। जिले के बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिनिहवां निवासी साधारण किसान सुग्रीव गौतम के पुत्र सुधारस गौतम उर्फ अभिषेक गौतम का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में चयन होने से पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। ग्रामीणों में इसे मेहनत, लगन और अनुशासन की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। सुग्रीव गौतम एक साधारण किसान हैं, जिनका परिवार सीमित संसाधनों में जीवन यापन करता है। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें सबसे छोटे बेटे सुधारस गौतम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया। बचपन से ही देशसेवा का जज्बा रखने वाले सुधारस ने पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान दिया और लगातार मेहनत करते रहे। गांव के पास जंगल क्षेत्र के समीप आसपास के युवाओं द्वारा स्वयं के प्रयास से एक युवा ग्राउंड तैयार किया गया है। 

इस मैदान में गांव व आसपास के क्षेत्र के युवा सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए अभ्यास करते हैं। संसाधनों की भारी कमी के बावजूद युवाओं ने आपसी सहयोग से इस मैदान को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया है। सुबह-शाम नियमित दौड़, व्यायाम, ड्रिल और शारीरिक अभ्यास यहां किया जाता है। सुधारस गौतम भी इसी ग्राउंड पर प्रतिदिन अभ्यास कर खुद को भर्ती की कठिन शारीरिक परीक्षा के लिए तैयार करते रहे। सुधारस की माता मायावती देवी स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। माता-पिता दोनों ने सीमित आय में रहते हुए भी बच्चों को अच्छे संस्कार दिए और आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। परिवार का कहना है कि सुधारस ने कभी परिस्थितियों को अपने लक्ष्य के आड़े नहीं आने दिया और निरंतर मेहनत करता रहा। सीआरपीएफ में चयन की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। 

ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया गया। गांव के युवाओं में भी इस सफलता से नई प्रेरणा जगी है और अब वे भी सेना व अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी के लिए और अधिक उत्साह के साथ अभ्यास करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुधारस गौतम की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। उनका चयन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और गांव के अन्य युवाओं को भी देशसेवा के लिए आगे बढ़ने का हौसला देगा।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप