शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज- जिले के सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो इन दवाओं को भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में था। यह कार्रवाई सीमा पर चौकसी के दौरान की गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्करी की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सोनौली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह निवासी त्रिलोकपुर टोला पहुनी, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसे रोका, तो उसके पास से पीले रंग के झोले में रखी प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इनमें बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के 100 एम्पुल, डाइजेपाम इंजेक्शन के 100 एम्पुल, और प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन के 100 एम्पुल शामिल हैं। ये सभी दवाएं एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी इन दवाओं को भारत से नेपाल में अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस और एसएसबी की गश्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे दबोचा। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ा हुआ हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। सोनौली थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोनौली थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम सीमा पर सक्रिय है और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस और एसएसबी के संयुक्त प्रयास से सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर अपराधियों के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप