शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

सिसवा में स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, बदमाशों की फायरिंग से मचा हड़कंप गोली पीठ को छूते हुए निकल गई, व्यवसायी बाल-बाल बचे। पुलिस जांच में जुटी।

गोली पीठ को छूते हुए निकल गई, व्यवसायी बाल-बाल बचे। पुलिस जांच में जुटी।
maharajganj-phm-news-in-hindi

 

महराजगंज-जिले के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मीराबाई नगर वार्ड स्थित बाईपास रोड पर एक स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार दो हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग की, जिसमें गोली व्यवसायी की पीठ को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि गोली शरीर के किसी महत्वपूर्ण अंग में नहीं लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी 42 वर्षीय गोविंद सोनी, जो स्वर्गीय गोपाल सोनी के पुत्र हैं, भोजन करने के बाद टहलने के लिए मीराबाई नगर वार्ड के बाईपास रोड पर निकले थे। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के गोविंद सोनी पर फायर झोंक दिया। पहली गोली गोविंद सोनी की पीठ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। अपनी जान बचाने के लिए घायल व्यवसायी किसी तरह उठकर पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट में घुस गए और वहां शरण ली। इसके बाद बदमाशों ने एक और फायर किया, जिसकी गोली घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर मिली। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया है। घायल गोविंद सोनी को तत्काल इलाज के लिए सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पीड़ित गोविंद सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों को वह पहचान नहीं सके। गोविंद सोनी की सब्जी मंडी रोड पर आभूषण की दुकान है और वह काफी समय से स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस संबंध में एसओ कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप