सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज।
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
(महराजगंज)। सिंदुरिया चौराहे पर आपसी विवाद को लेकर पांच लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बीते सात नवंबर को छोटी दीपावली की रात करीब नौ बजे सिंदुरिया चौराहे के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान भगतार टोला अमतहां निवासी मुकेश कनौजिया, नौका टोला थाना खुड्डा निवासी आदित्य, हरिहरपुर टोला अरनहवा निवासी सोनू प्रजापति तथा पतरेगवां टोला शीतलापुर निवासी गोविंद और गौतम साहनी के बीच कहासुनी और मारपीट हुई।
घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।










