महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

सिंदुरिया प्राइमरी स्कूल प्रथम का वीडियो वायरल : पढ़ने गए नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने पर अभिभावकों में गुस्सा

महराजगंज | 10-Dec-2025 10:27 AM | 234 |
महराजगंज
पढ़ने गए नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने पर अभिभावकों में गुस्सा

(महराजगंज)। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित प्राइमरी स्कूल प्रथम का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक नाबालिग बच्चे स्कूल परिसर में सफाई सहित विभिन्न प्रकार के कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। जिन बच्चों को अभिभावक पढ़ने-लिखने के लिए विद्यालय भेजते हैं, उनके हाथों में किताबों की जगह झाड़ू कूड़ा ठेला और अन्य उपकरण देख अभिभावकों में भारी नाराजगी फैल गई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विद्यालय का प्राथमिक कार्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, लेकिन इसके विपरीत शिक्षण कार्य छोड़कर छात्रों से श्रम कराया जाना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अभिभावकों ने इसे बच्चों के प्रति घोर लापरवाही करार दिया और कहा कि विद्यालय परिसर बच्चों की सुरक्षा और सीखने का स्थान होना चाहिए, न कि किसी प्रकार के श्रम कार्य का। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय से जुड़ा विवाद सामने आया था। निजी शादी समारोह (बारात) के लिए विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के आरोप में तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुषमा निषाद को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद अब दोबारा इस तरह की गंभीर लापरवाही सामने आना, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार लापरवाही के मामलों से विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षण वातावरण से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.