महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

रामकोला हमले में घायल युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत : कुशीनगर के रामकोला में अज्ञात हमलावरों ने किया था हमला

महराजगंज | 26-Aug-2025 04:11 AM | 234 |
महराजगंज
कुशीनगर के रामकोला में अज्ञात हमलावरों ने किया था हमला

महराजगंज।
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी हरिसिंह के रूप में हुई है।

मंगलवार को स्थानीय लोगों ने रामकोला क्षेत्र के राजपुर स्थित पुलिया के पास झाड़ियों में खून से लथपथ युवक को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उसे सीएचसी मथौली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

तीन दिन तक उपचार के बाद रविवार की देर शाम हरिसिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हरिसिंह का गला रेता और हाथ-पैर की नसें काट दी थीं। गंभीर चोटों के कारण पीड़ित केवल अपना नाम और गांव ही बता सका था।

घटना की जानकारी मिलते ही परसौनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.