महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, जिले में सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद : साशन द्वारा सर्वे कर किसानों को दिया जाए बर्बाद धान की फसलों का मुआवजा

महराजगंज | 31-Oct-2025 03:50 AM | 234 |
महराजगंज
साशन द्वारा सर्वे कर किसानों को दिया जाए बर्बाद धान की फसलों का मुआवजा

महराजगंज- जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। धान की फसल की कटाई से पहले हुई इस भारी बारिश ने खेतों में जलभराव कर दिया है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, परसामीर, पतरेंगवा, लेदवां, सोनवल, खजुरिया और कसमरिया गांवों में खेतों में पानी भर गया है और धान की फसल पूरी तरह गिर चुकी है। किसानों का कहना है कि वे पहले से ही मौसम की मार और लागत बढ़ने से परेशान थे। अब इस बारिश ने रही-सही उम्मीदें भी तोड़ दी हैं। खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की बालियां पानी में डूब जाने से अंकुरित होने लगी हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब हो जाएगी और उपज घट जाएगी। पिपरा कल्याण निवासी सुग्रीव, रंजीत  उमेश,मजेदार, राजाराम, आदि किसानो ने बताया कि उनके  खेत में बोया गया धान पूरी तरह से जमीन पर लेट गया है और पानी में डूब चुका है। इसी तरह सिंदुरिया और परसामीर के किसानों ने भी अपनी फसल के पूरी तरह नष्ट हो जाने की बात कही। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नहीं रुकी और पानी की निकासी नहीं हुई, तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।  राजस्व और कृषि विभाग की टीमें अब तक प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंची हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिया जाए ताकि अगली फसल के लिए तैयारी की जा सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.