शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
महराजगंज न्यूज़

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
phm-news-in-hindi-maharajganj



पीएच एम न्यूज 
(महराजगंज) पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की सदर तहसील इकाई की मासिक बैठक रविवार को सदर ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती, सदस्यता नवीनीकरण और संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान दो नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही पुराने एवं नए सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी कराया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों को इससे जोड़ना जरूरी है। संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का मजबूत एवं एकजुट रहना आवश्यक है। बैठक में संगठन के नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए कार्य करने की बात भी कही गई। इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष दीपक कुमार रौनियार और उपाध्यक्ष रमायन गुप्ता के अलावा शाह आलम, शिवरतन साहनी, अब्दुल कलाम, गोवर्धन गुप्ता, संजय कुमार, श्रवण कुमार वर्मा और हरेंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता विस्तार को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देना और जरूरत के समय सभी सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा होना है।
पीपीए के राष्ट्रीय संरक्षक जेपी गुप्ता के दिशा-निर्देश तथा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन गुप्ता के मार्गदर्शन में बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें

गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*