महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

निजी अस्पताल में बिगड़ी हालत, सड़क किनारे छोड़कर भागा प्रेमी- युवती की मौत : गर्भवती थी मृतका, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को लिया हिरासत में अस्पताल संचालक पर भी जांच

महराजगंज | 25-Nov-2025 09:06 AM | 234 |
महराजगंज
गर्भवती थी मृतका, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को लिया हिरासत में अस्पताल संचालक पर भी जांच

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती को उसका प्रेमी उपचार के लिए निचलौल के एक निजी अस्पताल लेकर गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर अवस्था में मिली युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा को राहगीरों से सूचना मिली कि यादव चौराहे  के पास सड़क किनारे एक युवती घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

 पुलिस जांच में पता चला कि मृत युवती की उम्र लगभग 21 वर्ष थी और वह अविवाहित थी। वह गर्भवती भी थी। उसका प्रेमी श्याम कुमार, जो खेसरारी भरपटिया गांव का निवासी है, उसे बीते रविवार शाम को इलाज के लिए निचलौल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आया था। इलाज के दौरान युवती की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल संचालक ने जिम्मेदारी से बचने के लिए उसे अस्पताल के बाहर सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गया। स्थिति गंभीर होने पर श्याम कुमार भी वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान श्याम कुमार ने बताया कि युवती की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके चलते वह उसे निजी अस्पताल ले गया था। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने अस्पताल संचालक एवं मृतका के प्रेमी दोनों के संदिग्ध भूमिका की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकें। कोठीभार पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.