महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

बलिया नाले की सिल्ट सफाई न होने से किसान परेशान : ग्रामीण ने डीएम से जेसीबी मशीन द्वारा नाले की सफाई व बांध मरम्मत की मांग की

महराजगंज | 02-Dec-2025 11:52 PM | 234 |
महराजगंज
ग्रामीण ने डीएम से जेसीबी मशीन द्वारा नाले की सफाई व बांध मरम्मत की मांग की

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण, सिंदुरियां, पतरेंगवां, लेदवां, सोनवल, परसामीर के पास बलिया नाले की सिल्ट सफाई न होने से आस पास के कई गांवों के किसानों की हजारों एकड़ भूमि हर वर्ष जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या से प्रभावित होती है। इन  गांवों से होकर गुजरने वाला बलिया नाला, जो परसामीर सिवान से लेकर रामपुरमीर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई में फैला है, लंबे समय से सिल्ट जमाव और टूटी हुई बांध के कारण पूरी तरह भर चुका है। बरसात के दिनों में खेतों का पानी सिल्ट भरने से निकल नहीं  पाता है, जिससे धान, गेहूं और अन्य मौसमी फसलें जलभराव की चपेट में आकर नष्ट हो जाती हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि नाला कई वर्षों से सफाई के अभाव में मिट्टी से पट चुका है, जबकि जल निकासी के टूटे बांध किसानों की परेशानी और बढ़ा देते हैं। पिपरा कल्याण निवासी मनोेज कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बलिया नाला की तत्काल जेसीबी मशीन से सिल्ट सफाई और बांध मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बताया कि बारिश के समय खेतों से पानी निकलने में कई-कई सप्ताह लग जाते हैं, जिससे न सिर्फ फसल खराब होती है, बल्कि अगली बुवाई भी समय पर नहीं हो पाती। जिससे किसानों की फसल पैदावार कम हो रही है इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। बलिया नाले में जमा सिल्ट की मोटी परत और क्षतिग्रस्त जल निकासी प्रणाली पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जेसीबी मशीन द्वारा नाले की सफाई और बांध की मरम्मत कराई जाए, ताकि अगले बरसात से पहले पानी निकासी की व्यवस्था मजबूत हो सके। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि नाले की सफाई होने से पिपरा कल्याण, सिंदुरिया, लेदवां, सोनवल, परसामीर सहित कई गांवों के हजारों किसानों को राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। समय रहते कार्य न होने पर भविष्य में बड़े पैमाने पर फसल नुकसान की आशंका बनी रहेगी

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.