महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

पंकज चौधरी बनेंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध चुना जाना तय : लखनऊ में दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री योगी समेत 10 नेताओं ने प्रस्ताव रखा, रविवार को होगी औपचारिक घोषणा

महराजगंज | 14-Dec-2025 04:54 AM | 234 |
महराजगंज
लखनऊ में दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री योगी समेत 10 नेताओं ने प्रस्ताव रखा, रविवार को होगी औपचारिक घोषणा

लखनऊ / महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की अंतिम समय-सीमा दोपहर तीन बजे तक थी, लेकिन इस दौरान किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में पंकज चौधरी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। पंकज चौधरी के नाम पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति पहले ही बन चुकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी बृजेश पाठक समेत पार्टी के कुल दस वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इससे यह साफ हो गया कि संगठन और सरकार दोनों के बीच उनके नाम पर व्यापक सहमति है। रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल औपचारिक रूप से पंकज चौधरी के नाम की घोषणा करेंगे। इस बीच विनोद तावड़े भी प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में न आने से तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। इससे पहले यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि नया प्रदेश अध्यक्ष सात बार सांसद रहा है, अपने समाज में लोकप्रिय है और पार्टी में अहम जिम्मेदारियां निभा चुका है। उनके इस बयान को पंकज चौधरी की ओर स्पष्ट इशारा माना गया था। 

पंकज चौधरी गोरखपुर क्षेत्र से आते हैं, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। वह महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं। ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज चौधरी को एक मजबूत संगठनकर्ता और बेहतर प्लानर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। राजनीतिक दृष्टि से यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज के वोटों में विभाजन देखने को मिला था। कुल 11 कुर्मी सांसदों में से 7 समाजवादी पार्टी और 3 भाजपा से चुने गए थे।

 ऐसे में भाजपा नहीं चाहती कि कुर्मी वोटों में और बिखराव हो। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने इस सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है। यूपी भाजपा में इससे पहले तीन बार कुर्मी समाज के नेता प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह। यदि पंकज चौधरी की औपचारिक घोषणा होती है, तो वह भाजपा के चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। गोरखपुर की राजनीति में योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी भाजपा के दो बड़े स्तंभ माने जाते हैं। दोनों की राजनीतिक शैली अलग है एक सरकार की कमान संभालता है तो दूसरा संगठन को मजबूती देने में माहिर माना जाता है। ऐसे में पंकज चौधरी की ताजपोशी को आगामी उपचुनावों और भविष्य के विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.