महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

पंकज चौधरी के समर्थकों ने लखनऊ में डाला डेरा : प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं से बढ़ी सियासी सरगर्मी

महराजगंज | 13-Dec-2025 10:43 PM | 234 |
महराजगंज
प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं से बढ़ी सियासी सरगर्मी

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज सांसद पंकज चौधरी का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस संभावना से उत्साहित पंकज चौधरी के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। कार्यकर्ता अपने-अपने संपर्क माध्यमों से लगातार जानकारी साझा कर रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष चयन को लेकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर महराजगंज जनपद के कार्यकर्ताओं में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक पार्टी संगठन की ओर से पंकज चौधरी के नाम पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन नाम की चर्चा तेज होने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह दिल्ली स्थित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे। वहीं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया बीते दो दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी दिल्ली और लखनऊ में मौजूद रहकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।महराजगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक दल प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यदि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो लखनऊ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंकज चौधरी का नाम आगे बढ़ने से महराजगंज की राजनीतिक हैसियत प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी। लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहने और केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुभव होने के कारण उन्हें संगठनात्मक रूप से मजबूत नेता माना जाता है। यही वजह है कि समर्थक उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना को लेकर आशान्वित हैं। उधर, भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चयन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से ही होगा। यदि किसी परिस्थिति में चुनाव की स्थिति बनती है, तो महराजगंज से पार्टी के सात पदाधिकारी मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, क्षेत्रीय परिषद सदस्य प्रमोद त्रिपाठी, राजेंद्र निषाद, संजय वर्मा, कमलेश जायसवाल और धर्मनाथ खरवर शामिल हैं।लखनऊ में भाजपा कार्यालय और पार्टी से जुड़े प्रमुख स्थानों पर महराजगंज के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए और अधिक सशक्त होगी। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन पंकज चौधरी के समर्थकों की सक्रियता और लखनऊ में डेरा डालना यह संकेत दे रहा है कि महराजगंज की राजनीति एक बार फिर प्रदेश स्तर पर चर्चा के केंद्र में आ गई है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.