शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

पंकज चौधरी के सिर प्रदेश अध्यक्ष का ताज, सिंदूरिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न घोषणा के बाद मिठौरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटकर जताई खुशी

घोषणा के बाद मिठौरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटकर जताई खुशी
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज-पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही पूरे जिले में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया। इस खुशी के मौके पर मिठौरा विकास खंड के सिंदूरिया चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को संगठन के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा की भावना पार्टी को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंकज चौधरी ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। सांसद के रूप में उन्होंने विकास कार्यों को गति दी और आम जनता से सीधा संवाद बनाए रखा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी वे संगठन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल, सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सिंदूरिया चौराहे पर देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर खुशी साझा की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर मंडल महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, तरुण गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, गुड्डू, सचिंद्रनाथ गुप्ता, प्रेम नारायण गुप्ता, चंदन निगम, संपूर्णानंद, रविंद्र गुप्ता, निखिल, उपेंद्र, वेद प्रकाश, राजकमल, अजय गुप्ता, विशाल गौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप