शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक नाली में गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल दरहटा गांव के पास बड़ा हादसा

दरहटा गांव के पास बड़ा हादसा
maharajganj-phm-news-in-hindi

 

महराजगंज जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब पांच बजे दरहटा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे बनी नाली में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान चैनपुर गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र संजय वर्मा, और शेषनाथ वर्मा पुत्र योगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और नाली में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अंकित वर्मा की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरहटा गांव के पास सड़क किनारे बनी नाली खुली हुई है और वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। पहले भी इस स्थान पर छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क किनारे नाली को ढंका जाए या सुरक्षा रेलिंग लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप