महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

महराजगंज: मनरेगा निर्माण सामग्री का लंबित भुगतान शुरू होगा, 11 सितंबर को मिलेगी 14.42 करोड़ की धनराशि : 12 विकास खण्डों के 882 ग्राम पंचायत को मिलेगा लाभ

महराजगंज | 07-Sep-2025 03:39 AM | 234 |
महराजगंज
12 विकास खण्डों के 882 ग्राम पंचायत को मिलेगा लाभ

महराजगंज।
मनरेगा योजना के तहत निर्माण सामग्री का लंबित भुगतान जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जिले को 11 सितंबर को 14.42 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होगी, जिसे 12 विकास खंडों की 882 ग्राम पंचायतों में वितरित किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसंबर माह तक मनरेगा कार्यों की निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं हो सका था, जिससे कुल 103 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। इस वजह से ग्राम पंचायतों के आपूर्तिकर्ता आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे।

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार गौरवेंद्र कुमार सिंह ने सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। भुगतान ग्राम पंचायतों के माध्यम से सीधे आपूर्तिकर्ताओं को किया जाएगा।

इस बार निर्माण सामग्री के लिए 14 प्रतिशत की दर से भुगतान होगा। 14.42 करोड़ रुपये की यह राशि आपूर्तिकर्ताओं को राहत देने के साथ-साथ मनरेगा कार्यों को भी गति प्रदान करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, तालाबों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य तेजी से पूरे होंगे और गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.