शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में महाव नाला फिर टूटा, तमाम किसानों की फसलें बर्बाद करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी बांध मरम्मत में भ्रष्टाचार व लापरवाही

करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी बांध मरम्मत में भ्रष्टाचार व लापरवाही
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज। बरसात के मौसम ने एक बार फिर जिले की बड़ी समस्या को उजागर कर दिया है। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे बरगदवां गांव के पास महाव नाले का पूर्वी तटबंध अचानक टूट गया। नाले के टूटने से खेतों और गांवों में पानी घुस गया, जिससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और सिंचाई विभाग की लापरवाही की वजह से हर साल यह समस्या सामने आती है।

करोड़ों खर्च के बावजूद घटिया निर्माण

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और विभाग हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर मरम्मत का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इस बार भी जिस हिस्से में नाला टूटा है, वहां पर किसान बेंचू निवासी चक्करार के खेत में करीब 20 मीटर लंबा तटबंध ध्वस्त हो गया। इससे आसपास की फसलें जलमग्न हो गईं। कई बीघा धान और अन्य फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।

किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

नाले के टूटने से न केवल फसलें डूबीं बल्कि कई घरों में पानी घुस गया है। पशुओं का चारा और किसानों की मेहनत की धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि प्रशासन और विभाग की अनदेखी की वजह से उन्हें हर साल भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

ग्रामीणों का आक्रोश और मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की वजह से ही नाले का यह हाल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पक्की मरम्मत होती तो इस बार इतनी बड़ी समस्या पैदा नहीं होती। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

भविष्य में भयावह रूप लेने का खतरा

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस बार भी समस्या की अनदेखी की तो आने वाले दिनों में यह और भी भयावह रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि हर साल खानापूर्ति कर काम पूरा करने की बजाय स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप