शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी
maharajganj-phm-news-in-hindi

 महराजगंज- जिले में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शिव मंदिरों में  श्रद्धा, आस्था और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में मनाया गया। भोर से ही विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी - लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में पंचमुखी प्राचीन शिव मंदिर इटहिया, प्राचीन शिव मंदिर कटहरा, प्राचीन शिव मंदिर दरहटा, भगवानपुर शिव मंदिर ,बडहरामीर एवं सिसवा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग कतारों में व्यवस्थित ढंग से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, गन्ना, बेर एवं गंगाजल अर्पित किया तथा जनपदवासियों के सुख, शांति, अमन-चैन और समृद्धि की कामना की। साथ ही धूप-अगरबत्ती एवं कपूर प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मेले में आए श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य के साथ प्रसाद, पूजन सामग्री एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर मेले का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी मंदिर परिसरों एवं मेला स्थलों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए। मेले की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही थी, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके और कहीं भी अव्यवस्था न होने पाए। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संयुक्त रूप से विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समय-समय पर निरीक्षण कर आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप