शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन
maharajganj-phm-news-in-hindi


महराजगंज-जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में पहुंचे ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें मात्र ₹ 7788 प्रतिमाह का अल्प मानदेय मिलता है, वह भी पिछले अगस्त 2025 से अब तक लगभग आठ माह से नहीं मिला है। इससे महराजगंज सहित पूरे प्रदेश के हजारों ग्राम रोजगार सेवक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण स्तर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनरेगा के अलावा उनसे बीएलओ, एस आई आर, फार्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टैक, प्रधानमंत्री आवास योजना,समेत कई जनहितकारी कार्य कराए जा रहा हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का दायित्व भी इन्हीं पर है।
लगातार आठ माह से मानदेय न मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवकों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। रोजगार सेवकों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वे दशहरा, दीपावली और होली जैसे पर्व भी खुशियों के साथ नहीं मना पा रहे हैं तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्राम रोजगार सेवकों का आरोप है कि उनसे लगातार कार्य तो कराया जा रहा है, लेकिन समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा, जो कि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने इसे बंधुआ मजदूरी जैसी स्थिति बताते हुए सरकार से न्याय की मांग की है।
रोजगार सेवकों ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें पिछले आठ माह के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, महंगाई को देखते हुए मानदेय को ₹35,000 प्रतिमाह करने, लगभग 19 वर्षों से संविदा पर कार्यरत करीब 40 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और समय से मानदेय सुनिश्चित करने के लिए अलग बजट की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही रोजगार सेवकों ने 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के एक्सपो पार्क में मुख्यमंत्री द्वारा की गई एचआर पॉलिसी संबंधी घोषणाओं को लागू करने, वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण करने तथा डिजिटल कार्यों के लिए उच्च गुणवत्ता का मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित स्तर पर उठाकर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप