महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

महराजगंज में तीन बसों की भिड़ंत, 40 यात्री घायल, 15 की हालत नाजुक : घायलों को एंबुलेंस की मदद से भेजा गया जिला अस्पताल ईलाज जारी

महराजगंज | 19-Sep-2025 09:50 PM | 234 |
महराजगंज
घायलों को एंबुलेंस की मदद से भेजा गया जिला अस्पताल ईलाज जारी

महराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अगया पुल पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीन सरकारी बसों की आमने-सामने भिड़ंत में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 15 से ज्यादा की हालत गंभीर बतायी जा रही है।, महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तीसरी बस भी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से यह हादसा हुआ, हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों और राहगीरों ने ही घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का मंजर बेहद भयावह था। कई यात्री खून से लथपथ हो गए थे और चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.