शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

भैंसा गाँव में पाँच फीट चौड़े रास्ते को लेकर वर्षों से चल रहा था विवाद विनोद तिवारी पर पीछे से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

विनोद तिवारी पर पीछे से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गाँव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने रविवार की शाम एक व्यक्ति की जान ले ली। रात में हुए इस हिंसक हमले में अधेड़ विनोद तिवारी (55) पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने थाने पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसा गाँव निवासी विनोद तिवारी और उनके पड़ोसी बैजनाथ वर्मा के बीच पाँच फीट चौड़े रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच चार बार 151 में चालान भी हो चुके हैं। विवादित रास्ते पर विनोद तिवारी ने न्यायालय से स्टे ऑर्डर ले रखा था, इसके बावजूद बैजनाथ वर्मा द्वारा मकान निर्माण को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था। निर्माण कार्य में बार-बार बाधा आने से नाराज बैजनाथ वर्मा के पुत्र वतन (आरोपी) ने विनोद तिवारी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। रविवार की शाम विनोद तिवारी गाँव के बाहर पुलिया के पास बैठे थे। इसी दौरान वतन पीछे से आया और अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले से गंभीर रूप से घायल होकर विनोद मौके पर ही गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।, वारदात के बाद आरोपी वतन स्वयं भिटौली थाने पहुँचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए।थानाध्यक्ष सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने की बात कही है।

 

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप