आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महराजगंज। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव की रहने वाली बादामी देवी (पत्नी- सीताराम यादव) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। बुधवार को अचानक मौसम खराब होने लगा और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बादामी देवी घर के बाहर रखे सामान को अंदर रखने के लिए निकली थीं। तभी अचानक तेज गर्जन के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बादामी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है
अन्य खबरें
ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
महराजगंज न्यूज़महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महराजगंज न्यूज़