शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय
maharajganj-phm-news-in-hindi

 

महराजगंज- जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के अगुवाई में जिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपा । संघ ने मांग किया है कि बीते सात माह से मानदेय न मिलने के कारण परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा  हैं। ग्राम रोजगार सेवक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी  के माध्यम से भेजा गया । ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने लिखा है कि  अगस्त 2025 से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इसी अवधि में मनरेगा के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री, प्री-स्टेट एवं सरकार की अन्य जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जा रहा है। बिना मानदेय के निरंतर कार्य कराने से ग्राम रोजगार सेवक और उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि मानदेय न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च, दवाइयों और त्योहारों तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण न तो दीपावली ठीक से मनाई जा सकी और न ही होली जैसे प्रमुख पर्व को लेकर परिवारों में कोई उत्साह नहीं देखने को मिल रहा है। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं, इसके बावजूद उनके साथ लगातार उपेक्षा की जा रही है। समय से मानदेय न मिलने के कारण उनका जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए, ताकि ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकें और आने वाले होली पर्व को खुशियों के साथ मना सकें। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो  प्रदेश स्तर पर आन्दोलन करने को विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस दौरान  इंद्रमणि विश्वकर्मा,राम आशिष पटेल, धर्मेंद्र पासवान, बंधु मद्धेशिया , मनोज कुमार,उमेश चौरसिया, राजेंद्र ,दयानंद पटेल ,अंबिका प्रसाद,संतोष गुप्ता,कमलेश कुमार यादव मोहनलाल, , बाबूराम ,अयोध्या वर्मा ,असगर अली, सोनू सहीत तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप