शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

डीएम-एसपी ने निर्माणाधीन सिंदुरिया थाने का किया - निरीक्षण जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनपदीय भ्रमण के दौरान थाना सिंदुरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया और परिसर में चल रहे निर्माणाधीन राजकीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, जिससे पुलिस कर्मियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण और गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा और न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी। मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और थाना स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप