शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

Maharajganj News : सड़क पर साइकिल से गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पूरे गाँव में छाया मातम

पूरे गाँव में छाया मातम
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नाथनगर टोला नवडीहवा में गुरुवार दोपहर उस समय मातम छा गया जब गाँव के 65 वर्षीय बुजुर्ग महात्म साहनी पुत्र मोहन साहनी की साइकिल से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।  गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे यह हादसा विजयरपुर चौराहे के पास हुआ। 

महात्म साहनी सुबह अपने कुछ साथियों के साथ बागापार पोखरे पर मछली पकड़ने गए थे। दोपहर में सभी साथी वापसी के दौरान विजयरपुर चौराहे पर चाय पीने के लिए रुके। चाय पीने के बाद सभी लोग अपने घर की ओर लौटने लगे, किंतु महात्म साहनी कुछ पीछे रह गए। ग्रामीणों के मुताबिक, चौराहे से करीब 150 मीटर आगे बढ़ते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की, परंतु तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

 सूचना पाकर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान मृतक के परिजन, जिनमें नाती शेरू समेत अन्य स्वजन भी मौजूद थे, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। महात्म साहनी की आकस्मिक मृत्यु से पूरे नाथनगर गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि महात्म साहनी मेहनती, ईमानदार और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गाँव में गहरा सन्नाटा छा गया है। हर किसी की आँखें नम हैं

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप