बृजमनगंज क्षेत्र में सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महराजगंज- जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सोनबन्दी चौराहे पर गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक युवक की पहचान देवरिया निवासी के रूप में हुई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को भी कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा था, जिससे टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अन्य खबरें
ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
महराजगंज न्यूज़महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महराजगंज न्यूज़