महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी सफलता: महराजगंज पुलिस ने तस्कर को दबोचा : भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

महराजगंज | 30-Aug-2025 10:55 AM | 234 |
महराजगंज
भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरगदवा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में पड़ियाताल मंदिर के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष चौधरी के रूप में हुई है।

बरगदवा थाना अध्यक्ष योगेंद्र राव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आशीष चौधरी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप लेकर नेपाल की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस और सीमा बल की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के बैग से 60 सीसी डायजापाम इंजेक्शन, 60 सीसी पेरागान इंजेक्शन, प्रोक्सीको SPAS टैबलेट्स और नाइट्रावेट की 10 पत्तियां बरामद हुई हैं। इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी से अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी से जुड़ा हुआ था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

गिरफ्तार आरोपी आशीष चौधरी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा सके।

बरगदवा थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी संतोष की भावना है और उन्होंने पुलिस व सुरक्षा बल की सक्रियता की सराहना की है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.