अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में एनसीपी जिलाध्यक्ष की CDO से मुलाकातः : 20 परिवारों की समस्या का होगा जल्द समाधान

एटा | 30-Oct-2025 07:06 AM | 343 |
एटा
20 परिवारों की समस्या का होगा जल्द समाधान

एनसीपी जिलाध्यक्ष सूर्यकांत पाठक ने एटा के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र से मुलाकात की। यह मुलाकात ग्राम पंचायत अहरई में एक गली का निर्माण न होने से उत्पन्न समस्या को लेकर हुई। CDO ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पाठक ने CDO को बताया कि अहरई गांव की एक गली का निर्माण कई बार शिकायत के बावजूद नहीं किया गया है। उन्होंने प्रधान से कई बार शिकायत की, जिसके बाद जैथरा के खंड विकास अधिकारी (BDO) को भी लिखित पत्र दिया गया था। हालांकि, इन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस गली से लगभग 20 परिवारों का आना-जाना होता है, और निर्माण न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों में रोहिताश पाठक, ओम शरण शर्मा, हिरदेश, सुभाष, श्री कृष्ण, गौरव और नवदीप जैसे लोग शामिल हैं।

ग्रामीणों ने 28 अक्टूबर को एनसीपी जिलाध्यक्ष सूर्यकांत पाठक को अपनी समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद पाठक ने CDO डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र से मुलाकात की। CDO ने जैथरा के BDO को निर्देश दिया कि वे स्वयं अपनी देखरेख में इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराएं और 7 दिन के भीतर उन्हें प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.