मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
अलीगंज न्यूज़

छह वर्षीय मासूम के मुंह के आर-पार हुई डेढ़ फुट की सरिया जटिल ऑपरेशन सफल

जटिल ऑपरेशन सफल
etah-news-in-hindi

सकीट। थाना क्षेत्र के गांव बाबली में रविवार को निर्माणाधीन मकान में खेलते समय छह वर्षीय मासूम गंभीर हादसे का शिकार हो गया। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा बच्चा पिलर के लिए खड़ी की गई नुकीली सरिया पर जा गिरा। करीब डेढ़ फुट लंबी सरिया उसके मुंह के आर-पार हो गई। ग्रामीणों ने सरिया काटकर बच्चे को बाहर निकाला और गंभीर हालत में एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से रेफर किए जाने के बाद डॉ. हिमांशु उपाध्याय के अस्पताल में उसका जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

गांव बाबली निवासी विनीत का छह वर्षीय पुत्र प्रबल अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। पिलर के लिए खड़ी नुकीली सरिया उसके मुंह में घुसकर आर-पार निकल गई। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सरिया को काटकर उसे बाहर निकाला और तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज ले गए।

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे डॉ. हिमांशु उपाध्याय के अस्पताल लेकर पहुंचे। मुंह के आर-पार फंसी लोहे की रॉड को निकालना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती थी।

डॉ. हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि सरिया के आर-पार होने के कारण ऑपरेशन बेहद जटिल था। मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी के साथ संयुक्त प्रयास कर सफलतापूर्वक रॉड निकाल दी। ऑपरेशन सफल होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार