शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
अलीगंज न्यूज़

मंगेतर ने शादी से किया इनकार, युवती ने फांसी लगाई 1 साल पहले तय हुआ था रिश्ता

युवती ने फांसी लगाई 1 साल पहले तय हुआ था रिश्ता
aliganj-news-in-hindi

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में सोमवार देर शाम एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मंगेतर द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान भावना (22) पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी अमृतपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भावना का रिश्ता करीब एक साल पहले बागवाला थाना क्षेत्र के रवि पुत्र चरण सिंह से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद रवि के भाई का निधन हो गया, जिससे विवाह कुछ समय के लिए टल गया था।


परिजनों का आरोप है कि सोमवार शाम रवि ने फोन पर शादी से इनकार कर दिया। वह शादी के लिए गाड़ी की अतिरिक्त मांग कर रहा था और धमका भी रहा था। इसी बात से दुखी होकर भावना ने कमरे में फांसी लगा ली।


सूचना मिलते ही सीओ नीतिश गर्ग और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ नीतिश गर्ग ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*