अलीगंज न्यूज़
🚨 Breaking News |
एटा
📰 निधौली कला में कार ने बाइक को मारी टक्करः : बहन के घर से लौटते समय हादसा, युवक गंभीर घायल
एटा के निधौली कला ब्लॉक के समीप शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान हसनपुर निवासी भूरे सिंह पुत्र रामावतार के रूप में हुई है।भूरे सिंह अपनी बहन के घर बच्चे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। निधौली कला ब्लॉक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर भूरे सिंह को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।थाना निधौली कला प्रभारी जयंत प्रसाद मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को परिजनों की सूचना पर जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस कार की तलाश कर रही है।