एटा न्यूज़: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला बनवारी गांव में खोखे हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की नाक कट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान मोहनलाल (45), रजनी देवी (35) और अवधेश कुमार (36) के रूप में हुई है।
पीड़ित अवधेश कुमार के अनुसार, उनके भाई द्वारा रखे गए खोखे को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में वह, उनकी पत्नी और भाई घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने किशोर कुमार, और गौरी लाल समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़