शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
aliganj-news-in-hindi

अलीगंज। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय महिला महाविद्यालय, भरापुरा अलीगंज में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनुपम सिंह के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम में नोडल प्रभारी डॉ. दीपांकर सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की सलाह दी।

इस दौरान नारी सशक्तिकरण विषय पर भी विशेष जोर दिया गया। छात्राओं ने स्लोगन प्रस्तुत कर महिला अधिकार, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना रहा। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. दीपांकर सिंह, डॉ. अभिनव द्विवेदी, मनमोहन सिंह, आकाश, अनुराग, संजू शर्मा और अभिषेक का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज