शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में बैंक मैनेजर पर फायरिंग व लूट का आरोप, पुलिस ने बताया प्रधानी विवाद

पुलिस ने बताया प्रधानी विवाद
aliganj-news-in-hindi

। एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बैंक मैनेजर पर फायरिंग, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने सात लोगों पर घर से करीब 200 मीटर दूर रास्ता रोककर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटना को संदिग्ध बताते हुए इसे गांव के प्रधानी विवाद से जुड़ा मामला बताया है।

जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप

ग्राम गणपतिपुर बढ़ापुर निवासी बैंक मैनेजर भानु प्रताप सिंह के अनुसार, वह सुबह करीब 8:30 बजे अपने भतीजे के साथ कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उनकी कार रोक ली और तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए गए।

हमले में भानु प्रताप के सिर में चोट आई, जबकि उनके भतीजे के हाथ में चोट लगी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनकी कार में रखा लैपटॉप भी ले गए। घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और लूट की शिकायत दर्ज कराई है।

15 दिन पहले भी हुआ था विवाद

भानु प्रताप का कहना है कि करीब 15 दिन पहले भी उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आशंका जताई थी कि भविष्य में उनके साथ बड़ी घटना हो सकती है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय फायरिंग से बचते हुए उन्होंने कार पीछे की ओर मोड़ी। जैसे ही वह बाहर निकलने लगे, आरोपियों ने डंडों से कार पर हमला शुरू कर दिया।

दूसरी ओर से भी मारपीट का आरोप

मामले में दूसरी ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि 17 फरवरी 2026 को महाराजपुर चौराहे पर उन पर डंडे और तमंचे से हमला किया गया तथा गाड़ी के शीशे तोड़े गए। बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को भी चोटें आईं।

पुलिस बोली—प्रधानी विवाद की आशंका

अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग और लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गांव में पहले से प्रधानी को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज