🎓 जवाहर नवोदय विद्यालय वींगौर, एटा : नशा मुक्ति और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम
एटा। सकीट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय वींगौर में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काउंसलर रीना रानी ने छात्र-छात्राओं को इन विषयों पर विस्तृत जानकारी दी और मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 14416 भी साझा किया।
काउंसलर ने कहा कि मन को स्वस्थ रखने के लिए सकारात्मक सोच, पर्याप्त नींद और संतुलित जीवनशैली जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव या चिंता की स्थिति में शिक्षकों या परिजनों से खुलकर बात करने की सलाह दी। नशा मुक्ति पर बोलते हुए उन्होंने शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसी चीजों से दूर रहने का आग्रह किया।
मासिक धर्म स्वच्छता पर छात्राओं को जागरूक करते हुए रीना रानी ने इसे प्राकृतिक प्रक्रिया बताया और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम किशन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में व्यवहारिक और सामाजिक समझ विकसित करते हैं तथा उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने काउंसलर रीना रानी के प्रयासों की सराहना की।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़