🚨 जैथरा में सड़क हादसा: अज्ञात बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, : हालत गंभीर उपचार जारी :
एटा। जनपद के कस्बा जैथरा में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली जैथरा के सामने एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना रविवार शाम करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान 45 वर्षीय पंछी लाल पुत्र श्रीराम निवासी चमन नगरिया, जैथरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायल पंछी लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैथरा में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एटा हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़