शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश
aliganj-news-in-hindi

अलीगंज नवीन तहसील स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने की, जिसमें राजस्व विभाग, खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक किसान का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण सुनिश्चित करना और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा, पूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अब हर किसान के लिए अनिवार्य कर दी गई है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को गांव-गांव में विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और राशन कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगी। इसलिए कैंप के दौरान किसानों को जागरूक करते हुए उन्हें इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए।

एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

शासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि जब भी उनके गांव में कैंप आयोजित हो, वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज