अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में खौफनाक वारदात: : कारोबारी के पिता, पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या

एटा | 19-Jan-2026 04:46 PM | 343 |
एटा
कारोबारी के पिता, पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में दवा कारोबारी के घर में उनके पिता, पत्नी और बेटी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई, जबकि मां गंभीर हालत में घायल मिलीं।

मृतकों की पहचान गंगा सिंह  उनकी बहू रत्ना देवी और पोती ज्योति  के रूप में हुई है। गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी खून से लथपथ हालत में कमरे में तड़पती मिलीं। सांस चलते देख पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब कारोबारी कमल सिंह का बेटा स्कूल से घर लौटा। कमरे में पंखा चलता देख उसने अंदर जाकर देखा, जहां तीनों के शव पड़े थे। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

कमरे से खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट बरामद हुई है। आशंका है कि इसी ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई। घटना के समय घर में चार ही लोग मौजूद थे। परिजन किसी पुरानी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस आसपास और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.