एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बे में एक तंबाकू गोदाम में हुए हादसे में एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात करीब 9 बजे शालू राठौर के तंबाकू गोदाम में हुई।
जानकारी के अनुसार, गोदाम से तंबाकू भरकर एक ट्रक बाहर निकल रहा था। इसी दौरान, गोदाम के अंदर धान के पुआल पर लेटे करीब 65 वर्षीय मजदूर सरनाम पुत्र रामदीन ट्रक की चपेट में आ गए।
सरनाम जाटव, जो मोहल्ला पूर्वी जाटवन, राजा का रामपुर के निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल एटा भिजवाया।
थानाध्यक्ष राजा का रामपुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़