अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने ली परेड की सलामी, : रिजर्व पुलिस लाइन में किया व्यापक निरीक्षण

एटा | 13-Dec-2025 06:32 AM | 343 |
एटा
रिजर्व पुलिस लाइन में किया व्यापक निरीक्षण

एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा श्याम नारायण सिंह ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और पूरे परेड दस्ते का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसएसपी ने परेड में शामिल कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता की जांच करते हुए ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार रखने और हमेशा सतर्क रहने की हिदायत दी।

निरीक्षण के बाद परेड ग्राउंड में दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई, ताकि जवान शारीरिक रूप से फिट रहें और टीम में समन्वय बेहतर हो।
पीआरवी–112 वाहनों का निरीक्षण

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में मौजूद पीआरवी–112 वाहनों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने वाहनों की—

लाइट
हूटर
पीए सिस्टम
दंगा नियंत्रण उपकरण
सुरक्षा किट
की गहन जांच की।

उन्होंने पीआरवी कर्मियों को रिस्पॉन्स टाइम सही रखने तथा किसी भी कॉल पर तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
मेस, कैंटीन, बैरक और प्रशिक्षण स्थलों की समीक्षा

पुलिस लाइन में स्थित—
मेस
कैंटीन
बैरक
पुलिस आवासीय परिसर
रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थल

का एसएसपी ने विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, समग्र व्यवस्था एवं कर्मचारियों की आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर रहन-सहन, भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

अधिकारीगण रहे उपस्थित
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.